26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

देहरादून में आर्मी इंटेलिजेंस की बड़ी कारवाई, टेरीटोरियल आर्मी के फर्जी नियुक्ति का मामला |Postmanindia

अर्जुन सिंह भंडारी

देहरादून युवाओं को आर्मी में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगने के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए आज आर्मी इंटेलिजेंस ने राजधानी स्थित झांझरा से एक दर्जन से ज़्यादा युवकों को तीनों मुख्य आरोपियों संग टेरीटोरियल आर्मी के फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ गिरफ्तार किया है. आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार 2 उत्तरप्रदेश व 1 हरियाणा के तीन शातिर ठगों द्वारा इन सभी युवाओं को टेरीटोरियल आर्मी में भर्ती के नाम पर तकरीबन 55 लाख ठगे गए है.

सूत्रों के अनुसार आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट को राजधानी देहरादून स्थित झांझरा में कुछ 1 दर्जन से अधिक युवकों के फर्जी तौर पर टेरीटोरियल आर्मी का सिपाही बनकर रहने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर आज आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा मौके पर छापा मारकर क्षेत्र के एक घर से 1 दर्जन से अधिक युवकों को  मौके से गिरफ्तार किया है. आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा मौके से इन युवकों को ठगने वाले(1) युवराज पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश, (2)पंकज पुत्र ब्रिज भूषण निवासी ग्राम सुरादहेड़ा, बागपत, उत्तर प्रदेश,(3)सोनू कुमार पुत्र सूबा सिंह निवासी बूंद कला, चरखीदादरी, हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है. इन तीनो शातिर द्वारा युवकों से टेरीटोरियल आर्मी बटालियन में भर्ती करवाने के नाम पर कुल 55 लाख रुपये ठगे गए है . उन्होंने गिरफ्तार युवकों के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार इन तीनो ठगों द्वारा इन सभी युवकों को टेरीटोरियल आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर अक्टूबर से ही आर्मी की 5सेंटर में घुमाया गया जिसमें इन्हें इन ठगों द्वारा आगरा, गवालिर, अलवर, जयपुर, ऋषिकेश और देहरादून जगहों में जॉइनिंग के नाम पर घुमाया गया. आर्मी इंटेलिजेंस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों व युवको को झांझरा पुलिस को सौंप दिया है जहां पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें:दूसरे शाही स्नान की सफलता के लिए सीएम ने जताया आभार

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...