26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

आयुष्मान योजना के उल्लंघन पर एक और अस्पताल पर बड़ी कारवाई

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण मानकों का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान सूचीबद्ध स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मुरादाबाद रोड काशीपुर, उधम सिंह नगर की सूचीबद्धता को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से जारी निलंबन व कारण बताओ नोटिस में आरोप है कि उक्त अस्पताल ने लाभार्थियों के उपचार के एवज में भुगतान हेतु जो दावे प्रस्तुत किए हैं वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप नहीं हैं। शुरुआत से अब तक हॉस्पिटल ने लगभग ₹2 करोड़ से अधिक के क्लेम्स दाखिल किए हैं, जिसमें अनियमितताओं के चलते ₹60 लाख से अधिक के क्लेम्स रिजेक्ट किए जा चुके हैं और अन्य पर जांच के आदेश प्राधिकरण द्वारा दिए गए हैं।

अनियमितताओं में मुख्य रूप से हॉस्पिटल द्वारा मरीजों की आईसीयू बेड की फोटो का उपलब्ध न करना, आईसीयू हेतु दाखिल की गई मरीजों की फोटो में आइवी लाइन दृष्टनीय नहीं है, मरीजों को आईसीयू से डायरेक्ट रिचार्ज दिखाया जाना, OPD की जगह IPD दर्शाना, आवश्यक पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट का उपलब्ध न होना, अधिकृत डॉक्टर्स द्वारा उपचार का न पाया जाना इत्यादि। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार हॉस्पिटल ने NHA की गाइडलाइंस का पूरी तरह से उल्लंघन किया है। शिकायतों व जांच-पड़ताल के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने काशीपुर के स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सूचीबद्धता निलंबित कर दिया गया है। हॉस्पिटल नई मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा, लेकिन जिन मरीजों का वहां उपचार चल रहा है वह जारी रहेगा।

आयुष्मान योजना को संचालित कर रहे स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन डी.के. कोटिया ने बताया कि काशीपुर के स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से अब एक ₹02 करोड़ से अधिक का क्लेम दाखिल किया गया है। जबकि अनिमियताओं के चलते अब तक ₹60 लाख रिजेक्ट किए जा चुके हैं और अन्य पर स्पेशल ऑडिट के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को नोटिस भेजकर 5 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित हॉस्पिटल से रिकवरी की भी प्रक्रिया की जाएगी। कोटिया ने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं व लापरवाही से मरीज के स्वास्थ्य व जीवन पर भी खतरा बन सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...