नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को उजागर करने वाली कुछ वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत संचालित भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) ने इन वेबसाइटों में सुरक्षा खामियां पाई थीं। इसके बाद सरकार ने इन वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया।
गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया-मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ वेबसाइटें भारतीय नागरिकों के आधार और पैन कार्ड विवरण सहित संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारियों को उजागर कर रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है, क्योंकि सरकार साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसके अनुरूप इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने आधार अधिनियम, 2016 के तहत आधार से जुड़े विवरण के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक का उल्लंघन करने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। बयान में कहा गया है कि सीईआरटी-इन ने इन वेबसाइटों में कुछ सुरक्षा खामियां उजागर की हैं। संबंधित वेबसाइट मालिकों को खामियों को दुरुस्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2011 के तहत संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक करने पर रोक है। कोई भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित पक्ष शिकायत दर्ज करने और मुआवजे की मांग के लिए निर्णायक अधिकारी से संपर्क कर सकता है। राज्यों के आइटी सचिवों को निर्णायक अधिकारी के रूप में अधिकार दिया गया
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सुरक्षित रहेगा आधार और पैन कार्ड
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















