लखनऊ: यूपी भाजपा में मचे घमासान को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी नाराजगी जताई है। हाईकमान ने पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों को सार्वजनिक बयानबाजी और शक्तिप्रदर्शन जैसी स्थिति पैदा करने से बाज आने का फरमान भी सुनाया है। पार्टी हाईकमान की ओर से सभी नेताओं से यह भी कहा गया है कि मनभेद और मतभेद का सार्वजनिक प्रदर्शन करने की आदत पर लगाम लगाएं। सभी मंत्री अपने-अपने काम काज पर ध्यान दें, किसी दूसरे के कामकाज में दखलअंदाजी न करें।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में बुलाई गई दो दिवसीय मुख्यमंत्री की बैठक शुरू होने से पहले उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। दोनों नेताओं की अमित शाह से मुलाकात हुई। सूत्रों की माने तो पहले अमित शाह ने दोनों डिप्टी से सीएम से बात की। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूद में यूपी के हालात पर चर्चा हुई है। दोनों डिप्टी सीएम ने अपने-अपने पक्ष रखे। इस पर उन्हें आपस से मिल जुलकर काम करने के साथ ही 10 विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में जुटने को कहा गया है।
उधर मुख्यमंत्री की आज शीर्ष नेतृत्व के किसी नेता से अकेले में मुलाकात तो नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने यूपी भवन में करीब एक घंटे से तक सीएम योगी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यूपी की ताजा सियासी हालात पर चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि सीएम की भले ही शीर्ष नेतृत्व से अकेले में मुलाकात नहीं हुई, लेकिन बीएल संतोष ने सीएम के साथ हुई बातचीत का ब्योरा शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा है। इसके बाद ही हाईकमान ने सभी नेताओं को सार्वजनिक रूप से बयानबाजी न करने की नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री रविवार को सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि शनिवार को नीति आयोग और मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम की मुलाकात तो तीनों नेताओं से हुई है, लेकिन यूपी के संदर्भ में बातचीत के लिए योगी रविवार को तीनों से नेताओं से मिल सकते हैं। जिसमें 10 विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव समेत अन्य मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।
भाजपा हाईकमान का फरमान-शक्ति प्रदर्शन और बयानबाजी से आएं बाज, दोनों डिप्टी सीएम से मिले अमित शाह
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















