25.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, TMC के कल्याण बनर्जी को निलंबित करने की मांग की

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। इन सांसदों ने बनर्जी पर वक्फ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक के दौरान अभूतपूर्व हिंसा का आरोप लगाया है। भाजपा सांसदों ने कहा, कल्याण बनर्जी का यह कृत्य न केवल अध्यक्ष जगदंबिका पाल पर एक जानलेवा हमला है, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने लोकसभा की आचार समिति से भी जांच की मांग की, ताकि बनर्जी की सदस्यों रद्द करने पर विचार किया जा सके।
पत्र में आगे कहा गया है कि बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और उन्हें पुलिस हिरासत में लिया जाना चाहिए, ताकि इस मामले की गहन जांच की जा सके। सांसदों ने यह भी कहा कि जब तक जांच परी नहीं होती, तब तक उन्हें संसद की कार्यवाही से निलंबित किया जाना चाहिए। इस बीच, कल्याण बनर्जी को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कार्यवाही के दौरान एक दिन के लिए निलंबित किया गया। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि एक दिन का निलंबन पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर विरोध जताया है। द्रमुक सांसद ए. राजा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने पाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है और घटना को सार्वजनिक किया है। पाल ने इन आरोपों को खारिज करते कहा कि उन्होंने केवल एक हिंसक घटना के बारे में बात की थी।
राजा ने कहा कि पाल की अध्यक्षता में समिति की बैठकें जल्दबाजी में हो रही हैं, जिससे न्याय की संभावना पर संदेह उठता है। वहीं, संजय सिंह ने इस बात पर सहमति जताई कि विपक्षी सदस्यों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी न करने का फैसला किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...