30.7 C
Dehradun
Thursday, March 12, 2026


spot_img

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने उत्तराखण्ड के विकास के प्रति सीएम धामी की सराहना की, कहा युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हो रहा

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने उत्तराखण्ड के विकास के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिबद्धता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा भी राज्य के विकास में निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रयासों पर मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बनेगा। उत्तराखण्ड में समान नागरिकता संहिता लागू करने के लिए प्रदेश की जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उत्तराखण्ड में समान नागरिक सहिंता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम होगा।

नड्डा ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है। दो-दो अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा हुआ राज्य है। धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। राज्य हित में उत्तराखण्ड में धर्मांतरण को लेकर सख्त कानून बनाए जाने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा है। प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने वालों के विरूद्ध इस कानून के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन संज्ञेय एवं गैर जमानती बनाया गया है।

राज्य के युवाओं के व्यापक हित में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में पूरे देश का सबसे बड़ा नकल विरोधी कानून बनाए जाने के प्रयासों की भी नड्डा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा प्रदेश है जिसने नकल विरोधी कानून बनाया है तथा प्रदेश में इसे सख्ती से लागू किया गया है। इससे प्रदेश का युवा अब उत्तराखंड में भाजपा सरकार का आभार जता रहा है। अब प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का कोई खिलवाड़ नहीं होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करके भी बड़ा कार्य किया है। देवभूमि में सरकारी एवं वनभूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री ने देवभूमि के स्वरूप को बनाए रखने का भी महान कार्य किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

असम दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह, 10 हजार करोड़ की विकास...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को...

पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी...

0
जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के...

‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला होने की...

विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा...

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...