नई दिल्ली: ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। यात्रा के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही वह रियो डी जेनेरियो में होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और विएरा 27 अगस्त को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों पक्ष समग्र रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने पर विचार-विमर्श करेंगे। ब्राजील के जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत जी-20 तिकड़ी (ट्रोइका) में भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वार्षिक जी-20 शिखर सम्मेलन 18-19 नवंबर को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाला है। जी-20 में 19 देश अर्जेंटीना, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, रूस, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और दो क्षेत्रीय निकाय अफ्रीकी संघ और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और ब्राजील साझा मूल्यों पर आधारित एक बहुआयामी संबंध साझा करते हैं। विदेश मंत्री विएरा की आगामी यात्रा 2006 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।’
ब्राजील के विदेश मंत्री विएरा रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए करेंगे चर्चा
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















