नई दिल्ली। अहमदाबाद जा रहा इंडिगो का एक विमान शनिवार दोपहर लैंडिंग गियर में समस्या के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 129 दिल्ली हवाईअड्डे पर दोपहर लगभग 2.40 बजे सुरक्षित उतरा। विमान में लगभग 170 लोग सवार थे। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान का निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि विमान उड़ान भरने के बाद दिल्ली लौट आया क्योंकि पायलट को तकनीकी समस्या का पता चला। सूत्रों के अनुसार लैंडिंग गियर में खराबी आने के बाद विमान को लौटना पड़ा और उड़ान के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया था।
आसमान में अटकी रही 170 लोगों की सासें, इंडिगो की अहमदाबाद जा रही फ्लाइट तकनीकी खामी के बाद दिल्ली लौटी
Latest Articles
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...

















