नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से आज पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने स्टार्मर के साथ खालिस्तान के मुद्दे पर भी बात की। प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर की बातचीत के संबंध में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और स्टार्मर के बीच खालिस्तान के मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हुई। मिस्री ने बताया कि स्टार्मर की भारत यात्रा दोनों देशों के नागरिकों के बीच साझेदारी दिखाती है।
उन्होंने कहा, दोनों देश अपने नागरिकों के हितों को देखते हुए कई मोर्चों पर काम कर रहे हैं। मिस्री ने कहा, स्टार्मर के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कट्टरपंथ और हिंसक उग्रवाद के लिए लोकतांत्रिक समाजों में कोई जगह नहीं है। उन्हें समाज से मिली आजादी का दुरुपयोग करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। पीएम मोदी ने स्टार्मर से कहा कि दोनों देशों के पास मौजूद कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है।
मिस्री ने स्टार्मर की यात्रा की अहमियत बताते हुए कहा, दोनों देशों के बीच एफटीए के बाद युवाओं के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा होंगे। इससे विकसत भारत के दृष्टिकोण को भी समर्थन मिलेगा। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच कट्टरपंथ के मुद्दे पर चर्चा की वजह विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को माना जा रहा है। बता दें कि जयशंकर की लंदन यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया था। पीएम मोदी ने इसके अलावा इंडिया यूके सीईओ फोरम में भी देश का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारत में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि दोनों देशों के बीच शिक्षा को लेकर भी बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय अब भारत में अपने कैंपस खोलेंगे।
‘ब्रिटेन खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करे’; कीर स्टार्मर से बोले पीएम मोदी
Latest Articles
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...
भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...
सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

















