25.9 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

सर्राफा बाजार में जबरदस्त उछाल, सोना 1300 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 2460 रुपये चढ़ी

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सोना 1,300 रुपये महंगा होकर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,460 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति और डॉलर की गिरती कीमतों की वजह से निवेशक अब सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। यही वजह है कि सोने की मांग बढ़ी है और कीमतें ऊपर गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने बताया कि फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है।
चांदी की कीमत में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 1,55,760 रुपये हो गई है। वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। हाजिर सोना करीब 2.08% बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 3.30% की तेजी के साथ 49.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी सरकार के दोबारा खुलने और डॉलर में कमजोरी के संकेतों से बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका और भारत के महंगाई से जुड़े आंकड़ों पर है, जो आने वाले दिनों में बाजार की दिशा तय करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...