25.2 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

शिक्षा विभाग प्रवक्ता पदों पर जल्द बंपर प्रमोशन, शिक्षा मंत्री ने दिए ये निर्देश |Postmanindia

उत्तराखंड शिक्षा में समय में एलटी सहायक शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर कवायद तेज हो गई है. एक ओर स्कूलों में प्रधानाचार्य एवं प्रधान अध्यापकों की तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है, वहीं एलटी सहायकों की प्रवक्ता बनने की राह भी आसान नजर आने लगी है. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी को टेलीफोन के जरिए बात करते हुए निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों से उपरोक्त का पद पर पदोन्नति हेतु शीघ्र ही लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया जाए. इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में प्राचार्यों, उप प्राचार्य एवं अध्यापकों के सभी पदों को शीघ्र भरने के संबंध में निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता पद से प्रधानाध्यापक पद पर शीघ्र पदोन्नति के संबंध में भी मंत्री ने निर्देश जारी किए हैं.

इससे पूर्व निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने एक हफ्ते के भीतर प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति करने के लिए शिक्षकों की CR उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रवक्ता पदों पर प्रमोशन के लिए पात्र शिक्षकों को जल्द इसका लाभ दिया जा सके. इसके अलावा माध्यमिक निदेशक ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को 15 दिन के भीतर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं. कोर्ट केस के मामलों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, जिन मामलों का जवाब कोर्ट को दिया जाना है, उनका जवाब तैयार करने की भी बात सीमा जौनसारी ने कही. 15 दिन का समय इसके लिए भी दिया गया है,वही सीमा जौनसारी का कहना है कि 15 दिन के बाद फिर से वह सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और समीक्षा करेंगे कि जो निर्देश उन्होंने दिए थे उन पर कितना अमल अधिकारियों ने किया है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लाल हुआ देश सेवा को समर्पित, कुछ वक्त पहले हुई थी सगाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...