कोलकाता: केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया। आवेदन में उसे आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को जरूरी सुविधाएं नहीं दीं। इस अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी।
आवेदन में सरकार ने कहा कि आवास, परिवहन, सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता और कमी के कारण सीआईएसएफ कर्मियों को ड्यूटी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को सीआईएसएफ को पूरा सहयोग देने और 20 अगस्त के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने या जानबूझकर अनुपालन न करने के लिए अवमानना की कार्यवाही का सामना करने का निर्देश देने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को खौफनाक करार देते हुए कई निर्देश जारी किए थे। जिसमें डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक दस सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स का गठन करना भी शामिल है। इसके अलावा, कोर्ट ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया था। गृह मंत्रालय ने दायर आवेदन में कहा कि यह आवेदन आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती के संबंध में है, ताकि जहां डॉक्टर रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, CISF की तैनाती को लेकर बंगाल सरकार पर सहयोग न करने का लगाया आरोप
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















