17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

जल्द बनेगा चमोली जनपद का विनायक धार – कसबीनगर मोटर मार्ग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली जिले के बहुप्रतीक्षित विनायक धार से कसबी नगर (लगभग 4.5 किलोमीटर) मोटर मार्ग को लेकर भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि चमोली जनपद के गैरसैण और थराली विकासखंड के बीच विनायकधार से कसबी नगर के बीच 4.5 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण ना होने से स्थानीय लोगों को लगभग 140 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है। जबकि दोनों क्षेत्रों के बीच शादी- ब्याह, व्यापार, सामाजिक व धार्मिक संबंधों के नाते निरंतर पैदल मार्ग से आवागमन होता आया है है। वन विभाग की अनेक आपत्तियों का निराकरण भी हो चुका है।

सतीश लखेडा ने कहा कि उन्होंने स्वयं विधायकधार जाकर इस क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया है। पूर्व में भी मुख्यमंत्री जी द्वारा इस मार्ग हेतु आदेश किए गए थे, किंतु अपेक्षित प्रगति न होने के कारण पुनः मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव को फोन पर इस इस मोटर मार्ग की निर्माण प्रक्रिया हेतु निर्देश दिए एवं साथ ही लिखित आदेश भी जारी किए।

अपेक्षा है कि लंबे समय से आंदोलित दोनों घाटियों की जनता को राहत मिलेगी और इस मोटर मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है जो सीधे गढ़वाल कुमाऊं के बीच की दूरी को भी कम करता है। इस मार्ग के निर्माण से भवन निर्माण सामग्री से लेकर अनेक वस्तुओं के ढुलान और लागत में भारी कमी आएगी। क्योंकि थराली क्षेत्र रामनगर मंडी से डेढ़ सौ किलोमीटर निकट हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...