21.1 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

नीट-यूजी में नकल और धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नया प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा नीट-यूजी के संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। एनटीए अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पिछले साल हुई परीक्षा में कथित पेपर लीक जैसी अनियमितताओं के बाद उठाया गया है, ताकि इस बार ऐसे मामलों को रोका जा सके।
इसके साथ ही राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी है कि वे उन अनैतिक तत्वों के बहकावे में न आएं जो गलत कामों में लिप्त हैं तथा झूठे दावों के जरिए अभ्यर्थियों को धोखा देने का प्रयास करते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उम्मीदवार किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट करने के लिए तीन प्रमुख श्रेणियां तय की गई हैं:
अवैध वेबसाइट्स या सोशल मीडिया अकाउंट्स जो नीट प्रश्नपत्र का दावा करते हैं।
वे व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री का दावा करते हैं। वे व्यक्ति जो एनटीए या सरकारी अधिकारियों के रूप में खुद को प्रस्तुत करते हैं और धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं।
एनटीए के डायरेक्टर जनरल, प्रदीप सिंह खरोल ने कहा कि यह रिपोर्टिंग फॉर्म काफी सरल है, जिसमें उम्मीदवार को उस गतिविधि के बारे में विवरण देना होगा, जिसमें उसने धोखाधड़ी देखी हो, साथ ही वह घटना कब और कहां हुई, इसकी जानकारी भी देनी होगी। उम्मीदवारों को यह भी विकल्प मिलेगा कि वे अपनी रिपोर्ट के साथ सहायक फाइल भी अपलोड कर सकें।
यह पहल ‘पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024’ के तहत की जा रही है, जो सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और धोखाधड़ी को खत्म करने और उम्मीदवारों के भविष्य की रक्षा करने का उद्देश्य रखता है। नीट-यूजी की परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि से बचें और इसकी सूचना इस नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से दें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

UN ने कहा- खाड़ी क्षेत्र में 35 हजार लोग फंसे, ईरान में 1230 पहुंचा...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और इस्राइल की तरफ से हो रही बमबारी के बीच ईरान के राष्ट्रपति...

असम में वायुसेना का सुखोई-30 विमान रडार से गायब, कार्बी आंगलोंग में खोज अभियान...

0
गुवाहाटी: असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई लड़ाकू विमान रडार से कट गया। चोखिहोला इलाके के बाद से विमान...

राष्ट्रपति ने बिहार समेत नौ प्रदेशों के राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

0
नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, विद्युत परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, सिटी सेंटर चंपावत के निर्माण,...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे तथा...