13.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने दिए सैन्यधाम के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय. सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा. उत्तराखण्ड सैनिक बहुल राज्य है. हमारे अनेक सैनिकों ने युद्ध में वीरगति प्राप्त की है. उनके आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण किये जाय. सैन्यधाम के साथ ही पुरूकुल क्षेत्र में संस्कृति ग्राम के लिए भी कार्ययोजना बनाई जाय. सैनिक कल्याण निदेशालय में एक सैन्यधाम सेल भी बनाया जायेगा. बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, सचिव श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्री आशीष श्रीवास्तव, एमडी पेयजल निगम श्री उदयराज, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (रिटा.) श्री पी.पी.एस पहावा, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर (रिटा.) श्री के.बी. चन्द एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया योगाभ्यास

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...