11.8 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन

-उच्च शिक्षा विभाग के अधीन देवभूमि उद्मिता योजना के तहत आयोजन

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग की ओर चलाई आ रही देवभूमि उद्मिता योजना के तहत मंगलवार और बुधवार को दून विश्वविद्वालय में दो दिवसीय मेगा स्टॉर्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग में उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी/सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखण्ड राज्य के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमी पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के साथ हुए एमओयू के तहत पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21266 छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। अब योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे मेगा स्टार्टअप समिट में योजना के तहत पंजीकृत छात्र दृ छात्राओं के 60 से अधिक प्रॉडक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीते एक साल में सात छात्र छात्राओं के पैटेंट आवेदन हो चुके हैं, जिसमें एक एक पंजीकृत भी हो चुका है।
योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों के 185 संकाय सदस्यों को मेंटर के रूप में विकसित किया है, साथ ही उद्यमशीलता जागरूकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अब तक 75 दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिनमें 12,300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवभूमि उद्यमिता केंद्रों की स्थापनाः छात्रों और स्थानीय युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान करने हेतु, राज्य भर में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह नव उद्यमियों को उनके विशिष्ट क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए, पिछले वर्ष 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। योजना के अंतर्गत कुल 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने हैं।इस मौके पर उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक सुनील शुक्ल भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...

भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...

हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद

0
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...

भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...

SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...