16.3 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शहीद मेजर विवेक गुप्ता प्राथमिक विद्यालय कांवली, देहरादून में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में  प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे. वे मानवता के उपासक एवं सिद्धांतवादी थे. डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री थे. राष्ट्रीय हितों की प्रतिबद्धता को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया. बहुत कम उम्र में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ॰ मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे. जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था. धारा-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवं 35A समाप्त कर उनके सपने को साकार किया. आज जम्मू और कश्मीर विकास की मुख्य धारा से जुड़े हैं. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद मेजर विवेक गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.इस अवसर पर विधायक हरवंश कपूर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, पार्षद अर्चना पुंडीर, सुभम नेगी, अमित कपूर, दिनेश रावत आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष कौशिक बोले सीएम तीरथ लड़ेंगे चुनाव, नहीं है कोई संवेधानिक संकट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कल दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

0
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कल इंदौर से शारजहां की उड़ान आई एक्स-255 और शारजहां से इंदौर आने वाली आई एक्स-256 उड़ान रद्द कर दी...

गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे

0
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। तीर्थ पुरोहितों...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। उत्तर...

लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों में राज्य की अतिथि सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में एक...

व्यय वित्त समिति की बैठक में शहरी विकास, पेयजल और लोनिवि के प्रस्तावों को...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान शहरी विकास विभाग,...