14.1 C
Dehradun
Wednesday, April 8, 2026


spot_img

सीएम धामी ने केंद्रीय मदद के लिए जताया प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा मद में उत्तराखण्ड के लिए ₹139 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए ₹1115.67 करोड़ की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए स्वीकृत धनराशि से आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को मजबूत करके आपदाओं के दौरान जान-माल को होने वाले किसी भी बड़े नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। उच्चस्तरीय समिति ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए  ₹115.67 करोड़ की कुल लागत वाली एक अन्य परियोजना को भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए भी केंद्रीय गृहमंत्री एवं समिति का आभार प्रकट किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खनन मंत्रालय ने खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए

0
नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026...

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली...

0
नई दिल्ली।  बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान तीन दिन की भारत यात्रा पर आज शाम नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर...

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी चुनाव के लिए आईईवीपी-2026 कार्यक्रम शुरू किया

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने  नई दिल्ली में आगामी असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-आईईवीपी-2026 का शुभारंभ किया।...

इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख से अधिक उपाधिधारकों को प्रदान की...

0
देहरादून। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यालय सहित देशभर के 51 क्षेत्रीय केंद्रों पर अपना 39वां दीक्षांत समारोह मनाया। दीक्षांत समारोह में मुख्य...

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने तैयारियों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड आगमन एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे)...