22.6 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

सीएम धामी ने किया Rise in Uttarakhand कार्यक्रम का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के सुभाष रोड स्थित एक होटल में आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके आयोजित “राइज़ इन उत्तराखण्ड” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम व विभागों एवं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी भ्रमण किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन में
मुख्यमंत्री के श्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के भारत को नई पहचान मिली है देश में कोविड टीकाकरण महाअभियान, आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, स्किल इंडिया जैसी तमाम योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार और स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। आज हमारा प्रदेश बड़े राज्यों की तुलना में तेजी से स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ रहा है केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा वहीं बदरीनाथ धाम में 265 करोड़ की लागत से नया मास्टर प्लान को बनाया जा रहा है इसके अलावा दिल्ली से देहरादून सड़क निर्माण, का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा भारत माला प्रोजेक्ट, पर्वत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे अनेक महा परियोजना संचालित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी प्रदेश में “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है। प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर रही है इस बार बजट में भी यह व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि वर्ष 2025 के रजत जयंती वर्ष को हम सब महाअभियान के तहत मनाएंगे। यह वर्ष उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कल्पना के अनुरूप पूरा प्रदेश उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा नेता के तौर पर उत्तराखंड में बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई विकास योजनाएं आगे बढ़ रही हैं और उत्तराखंड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है.

प्रदेश के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा के ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं कर्ताओं के लिए बेहतर सिद्ध होंगे। इस दौरान ऋषिकेश नगर निगम के महापौर अनीता मंमगाई, राज्य एवं केंद्र सरकार कि प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ मौजूद मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...