28.6 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

CM धामी ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 व 2 के कार्यो को पूर्ण करने की अवधि बढ़ाये जाने के लिये 03 अप्रैल, 2023 को अनुरोध किया गया था जिसके क्रम में अवशेष कार्योे को पूर्ण करने हेतुु भारत सरकार द्वारा 31 मार्च, 2024 तक समय-सीमा बढ़ाये जाने के लिये मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।

बैठक में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के अन्तर्गत प्रेषित प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति करने का आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 150 से 249 जनसंख्या वाले बसावटो को भी इस योजना के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु पुनः अनुरोध किया गया जोकि उत्तराखण्ड जैसे भौगोलिक राज्य के लिये नितान्त आवश्यक है। केन्द्रीय मंत्री ने इसका परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास के अवशेष लक्ष्य के विषय में आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड सरकार की वर्तमान स्थिति को देखते हुये अतिरिक्त आंवटन के लिए प्रयास किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता और संघर्ष के कारण, कतर में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार...

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल;...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी लड़ाई के कारण कच्चे तेल में आग लग गई है। रुपया 92.33 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला...

राजस्थान में मिट्टी ढहने से 7 श्रमिकों की मौत, भिवाड़ी में कापड़ीवास मोड़ के...

0
अलवर/ भिवाड़ी: भिवाड़ी के जिला अस्पताल में एंबुलेंस से एक साथ 7 शव पहुंचने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा...

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन...

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश में एक बहुमंजिला भवन को सील कर...

कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का...

0
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के घाटों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मेलाधिकारी...