18.9 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


spot_img

विजय दिवस पर CM धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गांधी पार्क में 1971 के भारत पाक युद्ध में भाग लेने वाले और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि मैं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार सैनिकों का मनोबल बढ़ाकर और सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए काम करके आगे बढ़ रही है। राज्य में अब तक 1734 शहीद हो चुके हैं। उनके घरों की मिट्टी सैन्‍यधाम में लाई गई। बीते दिवस सैन्‍यधाम का शिलान्यास किया गया। सैन्‍यधाम भव्य बनेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसंबर वीरता और पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है।

मुख्यमंत्री धामी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को नमन करते हुए कहा कि हमारे इन जवानों की वजह से सभी चैन की नींद सोते हैं। देवभूमि उत्तराखंड की सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नौ साल में जजों के खिलाफ मिलीं 8600 से ज्यादा शिकायतें, संसद में सरकार...

0
नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश के दफ्तर को 2016 से अब तक जजों के खिलाफ 8,600 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं। कानून मंत्री...

नगालैंड के चुमौकेदिमा में हिंसक झड़प, 26 लोग घायल; भूमि विवाद के बाद फूंके...

0
दिमापुर: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई झड़प में 26 लोग घायल हो गए हैं। जबकि इस दौरान...

बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने नियुक्त किए विशेष पर्यवेक्षक

0
नई दिल्ली: भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा...

पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले, देहरादून व कुछ अन्य जिलों के कप्तान...

0
देहरादूनः सरकार ने पुलिस विभाग में 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय...

सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक

0
देहरादून। सचिवालय सभागार में सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य एवं केंद्र...