25.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

हैस्को देखने शुक्लापुर पहुंचे CM धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शुक्लापुर, देहरादून में हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक गतिविधयों को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा अच्छे प्रयास किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयोग काफी सहायक सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में अलग-अलग उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने ग्रामीण आर्थिकी को बढ़ावा देने एवं जल संचय एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने सुझाव भी दिये। उन्होंने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने हैस्को द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...