25.3 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

हल्द्वानी में ग्राउंड जीरों पर सीएम तीरथ, कोविड ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ा ऐलान |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कोविड की रोकथाम और इसके मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सबसे पहले एमबी पीजी कालेज में पहुंचकर उन्होंने कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. मिनी स्टेडियम पहुंचकर वहां बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और फिर डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय और उसके परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने पर सहमति जताई. 

एक के बाद एक अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तनमयता के साथ कोविड के मरीजों के उपचार में जुटे हैं, जिन पर हम सभी को गर्व है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम और मरीजों के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों में किसी भी स्रोत से नए चिकित्सकों की तैनाती करें. इसके लिए सरकार पूरा धन उपलब्ध करवाएगी. सरकार ने इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को पूरे अधिकार दिए  हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के उपचार में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. कितनी राशि दी जाएगी इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा. अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे इन कर्मियों के हौसले में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीके के 3 लाख से अधिक खुराक उत्तराखण्ड को उपलब्ध हो चुकी हैं. आगे भी खुराक समय पर मंगवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है. 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के व्यक्तियों के टीकाकरण अभियान में अब कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा. अधिक से अधिक लोगों के टीकाकरण से ही कोरोना के संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है. डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के परिसर में डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण और तेजी गति से किया जाए. ताकि इसका लाभ जल्दी से जल्दी मरीजों को मिल सके. इस आईसीयू सुविधा से युक्त इस अस्पताल के निर्माण के लिए उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का आभार जताया.

यह भी पढ़ें: कोरोना के नाम पर अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलों में इंटेलीजेंस और पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...