19.5 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


spot_img

सीएम तीरथ ने की पौड़ी के सभी विधानसभाक्षेत्रों में विकास कार्य की समीक्षा, जारी की कई स्वीकृति |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में जनपद पौड़ी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी समीक्षा बैठकों में योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ शामिल हों. बैठक में बताया गया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिये की गई कुल 39 घोषणाओं में से 27, यमकेश्वर के लिये 32 में से 23, लैंसडाउन के लिये 35 में से 23, पौड़ी के लिये 44 में से 30, कोटद्वार की 22 में से 19 तथा चौबट्टा खाल के लिये की गई 30 घोषणाओं में से 17 पूरी हो चुकी हैं.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि श्रीनगर में पार्किंग, आडिटोरियम, टैक्सी स्टेण्ड के निर्माण, एनआईटी के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की. मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन स्थित सकमुण्डा में कृत्रिम झील निर्माण, समेत कई निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की. मुख्यमंत्री ने महावीरचक्र श्री जसवंत सिंह रावत के नाम पर उनके पैतृक गांव में भव्य शहीद स्मारक एवं खेल मैदान के लिये अविलम्ब भूमि चयन कर निर्माण कार्य आरम्भ करने को कहा.

मुख्यमंत्री ने पौड़ी के कोट ब्लाक स्थित फलस्वाड़ी स्थित सीता माता, देवप्रयाग स्थिति रघुनाथ मंदिर विदाकोटी, लक्ष्मण मंदिर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने, नयार घाटी में पेराग्लाइड प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण में तेजी लाने कार्य योजना भी तैयार करने के निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 163 नए मामले, 08 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने विदेश मामलों की...

एनडीए ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के नितिन...

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत...

कुंभ मेला की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

0
हरिद्वार/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। डामकोठी में...

उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर...