26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कल उत्तराखंड आ रहे CM योगी आदित्यनाथ, पढ़ें क्या है खास…!

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल टनकपुर दौरे पर आ रहे है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में आएंगे। यहां वह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में सियासी शंखनाद करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता योगी के स्वागत की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि सीएम योगी सुबह करीब 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर हेलीपैड में उतरेंगे। यहां से वह सीधे मुख्य बाजार के निकट स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। पाठक ने कहा कि 28 मई को सीएम योगी के यहां सीएम धामी के चुनाव प्रचार में आने की सूचना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे तक सीएम योगी का टनकपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

जिलाध्यक्ष पाठक ने बताया कि शुक्रवार तक यूपी के सीएम योगी का आधिकारिक कार्यक्रम यहां पहुंच जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यूपी के सीएम योगी की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी सीएम धामी के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कई कैबिनेट मंत्री और कई भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। सीएम योगी जनता से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...