24.3 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

सराहनीय पहल: हॉस्टल के 300 बच्चों को विशेष विमान से घर पहुँचाएगा ग्राफ़िक एरा |Postmanindia

ग्राफिक एरा ने पहल करते हुए हॉस्टल में रहने वाले दूरस्थ स्थानों के छात्र छात्राओं को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए उन्हें विमान से भेजने की व्यवस्था की है. कल सुबह 8 बजे और 10.30 बजे ऐसे छात्र छात्राओं के समूह हॉस्टल से रवाना होंगे. इनमें आंध्र प्रदेश, असम, पटना, वाराणसी, छत्तीसगढ़, बैंगलोर, लखनऊ आदि दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शामिल हैं. कोरोना की नई लहर और सरकार के आदेशों के मद्देनजर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ऑफलाइन क्लास बंद कर दी गई हैंI ये विकल्प दिया गया है, जो जाना चाहें, उन्हें यूनिवर्सिटी के खर्च पर भेज जा रहा हैI जो रूकना चाहें उनके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगीI इसका निर्णय अभिभावकों पर छोड़ा है.

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हल्द्वानी, मुरादाबाद, काशीपुर आदि के बच्चों को बसों और कारों से उनके घर भेजा गया है. टीचर या विश्वविद्यालय के अधिकारी साथ जाते हैं. ये व्यवस्था उन छात्र छात्राओं के लिए की गई है जो ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के कारण यहां पहुंचे थे. ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला का कहना है कि हमारे छात्र छात्रायें हमारा परिवार हैं, उनकी सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. आज के माहौल को देखते हुए उन्हें घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की है. जिन राज्यों में कोविड की निगेटिव रिपोर्ट आवश्यक कर दी गई है, वहां के छात्र छात्राओं का टेस्ट कराकर भेजने की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने कहा कि इस दौर में छात्र छात्राओं को रास्तें में कहीँ कुछ ना लेना पड़े, इसके लिए भोजन पानी आदि के पैकेट बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: देव डोलियों के कुम्भ स्नान में करना होगा कोविड गाइडलाइन का पालन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...