22 C
Dehradun
Thursday, April 16, 2026


spot_img

चकबंदी कानूनगो 2 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

देहरादून। चकबन्दी कार्यालय रूड़की में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल,को विजिलैंस ने 2 दो हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
  शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लडकियों की विरासत में आयी हुयी कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं । जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रूडकी में वाद दाखिल किया है । पूर्व में इन फाईलो में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल नें 4000 रूपये ले लिये थे । जमीन के बँटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के लिए पुन: चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल ने  2 हजार  रूपये की अतिरिक्त माँग की है ।शिकायतकर्ता रिश्वत नही देना चाहता हैं तथा उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है ।
 इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूडकी के पास रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम आरोपी  के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ कर रही है ।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

CBSE की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 93.70% छात्र उत्तीर्ण हुए, लड़कियों ने मारी...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार ने देशभर में घरेलू LPG की 100% आपूर्ति...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने देश भर में घरेलू एलपीजी की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की है। नई दिल्ली में अंतर-मंत्रालयी...

नई सरकार में विभागों का आवंटन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग

0
बिहार: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्‍यमंत्री और दो उप मुख्‍यमंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री...

संपर्क क्रांति ट्रेन में पिस्टल की नोक पर 7 लाख की लूट

0
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर के रुद्रपुर से दिल्ली जा रहे दो कर्मचारियों से चलती ट्रेन में हथियारों के बल पर 7 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज...

भारत से लगी सीमा पर नेपाल ने बढ़ाई सिक्योरिटी

0
पिथौरागढ़। नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद लगातार हर क्षेत्र में बदलाव दिखाई दे रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर...