26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 ने डराया, जानिये कितना है खतरनाक…!

देश में कोरोना के नए सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामलों की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि जेएन.1 के नए मामलों में से 19 मामले गोवा में दर्ज किए गए हैं जबकि केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मामला सामने आया है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि मंगलवार (19 दिसंबर) को कोरोना के 500 मामले आए। बीते दो हफ्ते में कोविड से 16 लोगों की मौत हुई है, इन लोगों को पहले से कई गंभीर बीमारी थी।

उन्होंने आगे कहा- ‘देश में अभी कोरोना के 2300 एक्टिव मामले में से सब वेरिएंट JN.1 के 21 मामले हैं। सब वेरिएंट JN.1 का पहला केस अगस्च के महीने में लक्जमबर्ग में आया। धीरे-धीरे ये 36 से 40 देश में फैल गया। घबराने की जरूरत नहीं है और हमें सिर्फ सावधानी बरतनी है।

कोरोना के मामले पिछले 24 घंटों में केरल में 292, तामिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुडुचेरी में 4 मामले आए हैं। दिल्ली और गुजरात में 3 और पंजाब और गोवा में 1 मामला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार (20 दिसंबर) को देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कोरोना वायरस के उभरते स्वरूपों के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया। मांडविया ने बताया कि इसको लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उन्होंने बैठक की।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार (19 दिसंबर) को ही कोरोना वायरस के ‘जेएन.1’ सब वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ करार दिया था। साथ ही कहा था कि इससे वैश्विक जनस्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरा नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अब ‘ग्लोबल इनिशिएटिव ऑन शेयरिंग ऑल इन्फ्लुएंजा डेटा’ (जीआईएसएआईडी) से जुड़े बीए.2.86 वंशानुक्रम (लीनिएज) से संबंधित है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...