16.2 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

कफ सिरप कांड: दहलाने वाले मामले में होगा पहला पोस्टमार्टम, जहरीले सिरप से मौतों का सच जानने कब्र से निकाला शव

छिंदवाड़ा: जिले में बच्चों की रहस्यमयी मौतों के बीच प्रशासन ने रविवार को बड़ा कदम उठाया। परासिया ब्लॉक के बडकुही मोक्षधाम से दो साल की मासूम बालिका का शव कब्र से निकाला गया। बच्ची की मौत शनिवार को नागपुर में किडनी फेल होने से हुई थी। संदेह जताया जा रहा है कि मौत जहरीले कफ सिरप के सेवन से हुई। अब मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए शव को छिंदवाड़ा भेजकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दो साल की बालिका की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे नागपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिवार ने शव को बडकुही लाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार को बुलाकर पोस्टमार्टम के लिए शव निकालने की अनुमति मांगी, जिस पर परिजन राजी हो गए।
रविवार को एसपी अजय पांडे, तहसीलदार, एसडीओपी और स्वास्थ्य विभाग की टीम बडकुही पहुंची। प्रशासन की देखरेख में शव को कब्र से निकाला गया और आगे की प्रक्रिया के लिए छिंदवाड़ा रवाना किया गया। मौके पर परासिया विधायक सोहन बाल्मिक, नगर परिषद अध्यक्ष भरत डेहरिया, चांदामेटा थाना प्रभारी और बडकुही चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक इसकी जांच करेंगे। प्रशासन का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत जहरीले सिरप से हुई या किसी अन्य कारण से।
गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में कई बच्चों की किडनी फेल होने से मौत के मामले सामने आए थे। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बच्चों को कफ सिरप पिलाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी। इन मामलों में पोस्टमार्टम न कराए जाने पर प्रशासन सवालों के घेरे में था। अब जाकर पहली बार किसी मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। इससे पहले मृत बालक विकास यदुवंशी की किडनी बायोप्सी रिपोर्ट में भी संदिग्ध तत्व पाए जाने की जानकारी सामने आई थी। अब इस नए पोस्टमार्टम से उम्मीद की जा रही है कि किडनी फेल के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...