रूद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1ः30 बजे समाप्त हुई। 13 राउंड में चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23814 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम के माध्यम से 23130 तथा 684 डाक मतपत्र प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कुल 18192 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम से 18031 तथा 161 डाक मतपत्र से प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 मतों के अंतर से पराजित किया।
इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान 9311 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी आशुतोष भंडारी 1314 मतों के साथ चौथे, निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह 493 पांचवें तथा पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन 483 मतों के साथ छठे स्थान पर रहे। अंतिम दो स्थान पर रहे प्रत्याशियों से अधिक कुल 834 मत नोटा के पक्ष में रहे। पोस्टल बैलेट के 262 निरस्त मत निरस्त किए गए। कुल ईवीएम के माध्यम से 53513 मत प्राप्त हुए। डाक मतपत्र 1190 तथा विधान सभा उप निर्वाचन 54700 मत प्राप्त हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने मतगणना सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतगणना ऑब्जर्वर, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों, कार्मिकों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों सहित सभी नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में लगे सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु...
देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...
कुंभ मेला तैयारीः मेला प्रशासन ने विधायक के साथ स्वर्गाश्रम क्षेत्र का भ्रमण कर...
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा स्नान की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मेला...
मुख्यमंत्री ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में ‘राजस्व लोक अदालत’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

















