चेन्नई: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव अगले कुछ दिनों में तेजी से गहराता हुआ चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। विभाग के अनुसार यह सिस्टम 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती रूप ले सकता है। इसके असर से तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई तटीय इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने बताया कि यह कम दबाव दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है और फिलहाल पश्चिम-उत्तर दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, यह सिस्टम 25 अक्तूबर को डिप्रेशन, 26 अक्तूबर को डीप डिप्रेशन और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यह चक्रवात दक्षिण-पश्चिम और मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने रहने की संभावना है।तमिलनाडु में सक्रिय उत्तर-पूर्वी मानसून के चलते पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। तिरुवल्लूर जिले के पल्लिपट्टू में सबसे ज़्यादा 15 सेंटीमीटर, तिरुनेलवेली के नालुमुक्कू में 12 सेंटीमीटर और कांचीपुरम जिले के श्रीपेरंबदूर में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि यह कम दबाव ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रवाह के कारण बना है जो शुक्रवार सुबह सक्रिय हुआ।
आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कडलोर, पुडुचेरी, विलुप्पुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि अगले 48 घंटों में समुद्र में लहरें ऊंची उठ सकती हैं।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भुवनेश्वर मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ रहा है । इस दौरान 27 से 29 अक्तूबर के बीच ओडिशा के तटीय जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। गंजाम, गजपति और रायगड़ा में बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में सामान्य से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। ओडिशा तट पर तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। राज्य सरकार ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी है और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क कर दिया गया है।
राजधानी चेन्नई और आसपास के जिलों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अगले 24 से 48 घंटों में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि सिस्टम के मजबूत होने पर तेज़ हवाएं और भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तूफान उठने की आशंका, तमिलनाडु में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
Latest Articles
देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...
भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...
सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...
उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर...

















