23.3 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत गुरुवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराना पड़ा। पीठ में तेज दर्द के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन अब उनकी उनकी हालत बिल्कुल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि वे अभी भी एम्स में भर्ती हैं और आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से परेशान थे जिसके बाद आज उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
रक्षा मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। एम्स अस्पताल सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत स्थिर है और डॉक्टर के द्वारा उनका चेकअप किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल जन्मदिन भी था जन्मदिन के अगले दिन ही रक्षा मंत्री को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...