26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र से फरार चारों युवतियां बरामद, संचालक पर लगाया ये आरोप…

देहरादून: देहरादून में क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से बीते गुरुवार को फरार हुई चार युवतियों को शनिवार को एक होटल से बरामद कर लिया गया है। सभी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। दरअसल बीते दिन गुरुवार को प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर में 5 युवतियां भर्ती थीं जिनमें से 4 युवतियां गुरुवार शाम को गेट का ताला खोल कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गईं थी।

जिसके बाद 7 बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों के परिजनों से भी संपर्क किया गया। युवतियों के रेसकोर्स स्थित एक होटल में ठहरने की सूचना मिली। चारों लड़कियाों को बरामद कर लिया गया है और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। इनमे से तीन देहरादून की जबकि एक रुड़की की है।

वहीं बता दें कि चारों लड़कियों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक विभा सिंह और विद्या दत्त रतूड़ी हैं। इनमे से विभा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और विद्यादत फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। क्लेमेंटाउन पुलिस ने संचालकों के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...