24.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

देहरादून: गाड़ी चलाते समय फोन सुना तो जब्त हो जाएगा मोबाइल, पढें पूरी खबर

देहरादून: दो पहिया और चौपहिया वाहन चलाते समय अक्सर आपने वाहन चालकों को फोन पर बात करते देखा होगा लेकिन बता दें कि ये आदत उनको सुधारनी होगी वरना उनका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा।

जी हां गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात की तो न केवल चालान होगा, बल्कि मोबाइल भी 24 घंटे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए परिवहन और पुलिस विभाग देहरादून और हरिद्वार में बुधवार से दस दिन का विशेष अभियान चलाने जा रहा है। एआरटीओ-प्रवर्तन देहरादून डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि यातायात नियमों के पालन के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात करने और ओवरस्पीड पर कार्रवाई की जाती है। इसके साथ ही ड्राइवरों को यातायात नियमों के लिए जागरूक भी किया जाता है।

जिले में ढाई साल में ऐसे 1555 चालान काटे गए:जिले में 2019 में 726 ऐसे ड्राइवरों के चालान हुए, जो गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। 2020 में परिवहन और पुलिस ने 595 ड्राइवरों के चालान कर उनके डीएल 90 दिन के लिए सस्पेंड किए। इस साल भी जनवरी से 30 जून तक 234 लोगों के चालान हो चुके हैं।

जितना खतरनाक वाहन चलाते मोबाइल पर बात करना है, उससे भी ज्यादा तेज रफ्तार से वाहन चलाना है। कोरोना काल में तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की संख्या बढ़ी है। 2019 में ऐसे 283 ड्राइवरों के चालान हुए। जबकि 2020 में 779 लोगों के चालान हुए। इस साल 30 जून तक 737 लोगों के चालान हो चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कोचीन शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सौंपा तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’

0
नई दिल्ली।  कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान मैंग्रोल सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि...

भाजपा वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता और गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके गायन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी। नई दिल्ली...

सर्वोच्च न्यायालय ने विशेष लोक अदालत के पहले दिन 400 से अधिक मामलों का...

0
नई दिल्ली। “समाधान समारोह” पहल के अंतर्गत आयोजित तीन दिन के विशेष लोक अदालत के पहले दिन सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 400 से अधिक मामलों...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की पूर्वी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें सिलिगुड़ी कॉरिडोर- चिकन नेक की...

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...