नई दिल्ली। लगातार बिगड़ी वायु गुणवत्ता के बीच दीवाली से एक दिन पहले रविवार को ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। शाम सात बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 302 पहुंच गया। हालांकि शाम चार बजे यह 296 था। पूर्वानुमान के अनुसार हाल फिलहाल इस स्थिति में सुधार के आसार भी नहीं हैं। इसी के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आपात बैठक कर एनसीआर ने ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के दूसरे चरण के 11 सूत्री प्रविधानों एवं प्रतिबंधों को लागू कर दिया है।
मालूम हो दिल्ली में इससे पहले दो फरवरी 2025 को एक्यूआइ 326 रहा था। तब से 258 दिन बाद अब रविवार को यह 300 के ऊपर पहुंचा है। ग्रेप दो की पाबंदियों में सबसे अहम यह है कि राजधानी में अब केवल वही अंतरराज्जीय बसें प्रवेश पा सकेंगी, जोकि इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस छह इंजन वाली हो। ऐसे में अन्य राज्यों से दिल्ली में आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एनसीआर में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति के लिए ऐसे किसी भी क्षमता के डीजल जनरेटर (डीजी) के इस्तेमाल पर रोक रहेगी, जिनमें प्रदूषण नियंत्रित करने के उपकरण नहीं लगे हैं। सीएक्यूएम ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि सड़कों पर सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम हो सके।
एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारों से सड़कों पर सीएनजी व इलेक्ट्रिक बसें बढ़ाने और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएमआरसी मेट्रो के फेरे भी बढ़ाएगा। सीएक्यूएम ने लोगों से आवागमन के लिए निजी वाहन छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) सहित एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम से संबंधित सभी एजेंसियों को ग्रेप-2 के नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है।
258 दिन बाद दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब’, ग्रेप-2 के प्रतिबंध लागू
Latest Articles
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगातः भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए 461 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा...
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर...
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत एसटीएफ ने छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर
देहरादून। राज्य एसटीएफ द्वारा रूड़की में गैस सिलेंडरो की जमाखोरी का भण्डाफोड़ करते हुए 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। बरामद सभी सिलेण्डरो को...
देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

















