21.5 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

दिवाली से पहले ही डराने लगी दिल्ली की हवा, कई इलाकों में बेहद खराब हुई स्थिति, NCR में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

नई दिल्ली: सर्दी की आहट और गिरते तापमान के साथ राजधानी की सांस पर सांसत बढ़ती जा रही है। गुरुवार को कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसके अलावा, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 307 दर्ज किया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में 260, नोएडा में 288 और ग्रेटर नोएडा में 272 सूचकांक दर्ज किया गया।
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों की दीपावली इस बार भी दमघोंटू हवा में मनेगी।
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा, कुछ अन्य इलाकों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा का स्तर और खराब होने वाला है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के 20 स्टेशनों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इसके अलावा 13 स्टेशनों पर एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है।
दिल्ली में हर साल ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगता है। इस साल भी वही हो रहा है। हालांकि, ताजा मामले में प्रदूषण का स्तर ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम ने इसके कुछ कारण भी बताए हैं। इसके अनुसार, वायु प्रदूषण में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का सबसे बड़ा हाथ है। इसके अलावा पिछले कुछ घंटों में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 136 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो प्रदूषण को बढ़ाने का एक बड़ा कारण हो सकती हैं। इसके अलावा दिल्ली का तापमान भी गिर रहा है, जिस कारण प्रदूषण के कण दूर नहीं जा पा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

0
चम्पावत: जनपद चम्पावत के नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह...

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, आवास सचिव ने मौके...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज...

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविधालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी...

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर देहरादून जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस...

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...