21.8 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इस जिले में डेल्टा प्लस वेरियंट ने दी दस्तक, 3 लोगों में पुष्टि

पिथौरागढ़: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। पिथौरागढ़ जिले में कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बता दें कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं जिससे हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि पूर्व में संक्रमित मिले तीन लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है जिसके बाद हड़कंप मच गया है औऱ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

धारचूला सीएचसी सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में धारचूला के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनमें दो भारतीय व एक नेपाली नागरिक शामिल था। हल्द्वानी लैब से डेल्टा प्लस वेरिएंट की पहचान को इन लोगों के सैंपल नई दिल्ली स्थित एनसीडीसी लैब भेजे गए 24 अगस्त को तीनों लोगों के सैंपल में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट एवाई.12 होने की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने चिकित्सा प्रभारी को रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। उन्होंने तीनों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग करने, परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लेने को कहा है। हालांकि जिन लोगों में डेल्टा प्लस वैरिएंट होने की पुष्टि हुई है, उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम देहरादून टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सीनियर सिटिजन के साथ डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले...

राज्य के पांच जनपदों के लिए कल ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर...

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकार: CM

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के...

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...