देहराूदन। जिलाधिकारी सविन बसंल अपने कार्यालय कक्ष में प्रतिदिन जनमानस की समस्या सुन रहे हैं। डोभालवाला निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी के सम्मुख बताया कि उनकी भूमि पर फर्जी विक्रय पत्र बनाकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं सब रजिस्टार को सर्वे करते हुए संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं एक दम्पति ने शिकायत करते जिलाधिकारी को बताया कि उनके साथ आनलाइन ठगी हो गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने साईबर थाने कोे कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं छ नम्बर पुलिस निवासी एक महिला ने बताया कि दबगों द्वारा उनको परेशान किया जा रहा है उनको डराया धमकाया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी नेे पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं अवैध रूप से मोबाईल टावर लगाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर एवं एमडीडीए के अधिकारियों को संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायती पत्र जिस विभाग/अधिकारी को कार्यवाही हेतु प्रेषित किये जा रहे हैं उन पर समयबद्ध कार्यवाही करते हुए आख्या से अवगत करायेगें। जनमानस की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नही की जाएगी।
Latest Articles
वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...
-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...
सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...
इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

















