देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में 90 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धित प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, अतिक्रमण, पुश्ता निर्माण, सड़क पर गंदा पानी बहने, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, आदि शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में शेरपुर में अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाई के निर्देश दिए। साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करें, अतिक्रमण की शिकायतों पर सम्बन्धित तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जनसुनवाई में ईस्टहोपटाउन ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में चायबाग वसुन्धरा कालोनी में सौर लाईट लगवाने के आवेदन पर जिलाधिकारी ने उरेडा के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। मौजा खुशहालपुर मस्जिद रोड माजरा में काश्त की भूमि पर अवैध कब्जा होने, ब्राहा्रमणवाला मौजा शीशमबाड़ा रामगढ में शिकायतकर्ता द्वारा वर्ष 2019 में क्रय की गई भूमि अवैध अतिक्रमण करने आदि शिकातय पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए। सैनिक कालोनी रायपुर खादर में नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को जांच कर कार्यवाही करने तथा पुश्ता निर्माण कराने सम्बन्धी आवेदन पर सिंचाई विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, सहायक निदेशक बी.सी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी चकराता, डोईवाला, विकासनगर, एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 90 शिकायतें हुई दर्ज
Latest Articles
खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...
जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...
पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...
मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...
भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...

















