22.8 C
Dehradun
Saturday, April 4, 2026


spot_img

दून में जुटे प्रदेश भर के कोरोना योद्धा डॉक्टर्स, नई कार्यकारिणी गठित


उत्तराखंड में कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश की दिन रात सेवा करने वाले कोरोना योद्धा प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के अधिवेशन में जुटे. इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. तृप्ति बहुगुणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वास्थ्य महानिर्देशक द्वारा विभिन्न जनपदों से आए नवनिर्वाचित अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम के बाद डॉ. नीरज फॉरेंसिक एक्सपर्ट के द्वारा सभी चिकित्सकों को मेडिकोलीगल संबंधित मामलों की जानकारी दी. इसके बाद सीएमओ चमोली डॉ. एसपी कुड़ियाल ने बांसुरी वादन किया गया. इसके अलावा डॉ विनीता सयाना, डॉ आशुतोष भारद्वाज डॉ मोनिका, डॉ. मेघना असवाल, डॉ पूनम रावत, डॉ. नताशा, डॉ अनीशा अलीशा डॉ अर्चना वर्मा के द्वारा गाना गया.

संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. रचित गर्ग ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा ने कहा डॉक्टरों की मांगों को लेकर मजबूती से लड़ेंगे तथा ट्रांसफर एक्ट की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा. पूर्व महानिदेशक डॉ अमिता उप्रेती, निर्देशक तृप्ति बहुगुणा,कुलपति एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉक्टर हेमचंद्र पांडे, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर आशुतोष सयाना, डायरेक्टर डॉक्टर शैलजा भट्ट के द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई तथा देहरादून के तत्कालीन सीएमओ ,वर्तमान सीएमओ एवं सीएमएस को कोरोना योद्धा के अवॉर्ड से नवाजा गया. डॉ वी पी मौर्य एवं डॉक्टर राजेश शाह को मरणोपरांत सम्मान से नवाजा गया.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

0
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...

सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्‍वस्‍त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...

उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...