नई दिल्ली: डीआरडीओ ने आईआईटी-दिल्ली के साथ मिलकर हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट ‘अभेद्य’ विकसित की है। जो जवानों को “उच्चतम स्तर के खतरे” से बचाकर रखेगी। यही नहीं ये स्पेशल बुलेटप्रूफ जैकेट जवानों को 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करेंगी। इन जैकटों के निर्माण के लिए कुछ भारतीय कंपनियों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सहायता के लिए चुना गया था।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर ‘ ‘ABHED’ (एडवांस्ड बैलिस्टिक्स फॉर हाई एनर्जी डिफेट) नाम से ये हल्के बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित किए हैं।
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, जैकेटों को आईआईटी-दिल्ली स्थित डीआरडीओ इंडस्ट्री एकेडेमी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डीआईए-सीओई) में विकसित किया गया है।
केंद्र ने कहा कि वह तीन उद्योगों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने के लिए तैयार है। इन हल्की बुलेटप्रूफ जैकेटों का वजन बीआईएस लेवल 5 के तहत 8.2 किलोग्राम और बीआईएस लेवल 6 के तहत 9.5 किलो हैं। इन मॉड्यूलर-डिज़ाइन जैकेटों में आगे और पीछे कवच हैं जो 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करते हैं।
ये जैकेट पॉलिमर और स्वदेशी बोरॉन कार्बाइड सिरेमिक सामग्री से बनाए गए हैं। बीआईएस 6 के तहत तैयार जैकेट साइज में चौड़ी, वजन में कम, स्नाइपर की आठ गोलियां झेल सकती है।
इन जैकेट्स पर एके 47 (एचएससी ) से आठ बार गोलियां दागी गईं। जिसने झेलने में ये सफल रही। ट्रायल के दौरान विदेशी जैकेटों की परख छह शॉट से की जाती है। जबकि इस जैकेट के ट्रायल में 8 शॉट दागे गए। जिन्हें सहने में वो सफल रही।
विदेशी जैकेट के मुकाबले हमारी एक जैकेट का वजन एक किलो और दूसरी का 2.5 किलो कम है। भारतीय सेना बीआईएस लेवल 5 के तहत अभी साढ़े 10 किलो वजन की विदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट का प्रयोग करती है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत ने इस उपलब्धि पर कहा कि हल्के बुलेटप्रूफ जैकेट “डीआरडीओ, शिक्षाविदों और उद्योग द्वारा सफल रक्षा अनुसंधान एवं विकास के प्रभावी पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है।
डीआरडीओ-आईआईटी ने तैयार की ‘अभेद्य’ बुलेटप्रूफ जैकेट, जवानों को देगी 360 डिग्री सुरक्षा
Latest Articles
पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम करते: केंद्रीय...
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य भारत और विकासशील देशों के बीच एक सेतु का काम...
सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक अवसंरचना में अभूतपूर्व निवेश कर रही...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार विकसित भारत के निर्माण के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व निवेश कर...
भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026, दिल्ली को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की...
नई दिल्ली।दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 राष्ट्रीय राजधानी को वैश्विक फिल्म केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का आयोजन
देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में शनिवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत एक दिवसीय राज्य स्तरीय उद्यमिता महोत्सव का...
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में बुनियादी ढांचे एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उद्यमों को प्रोत्साहन, प्रशासनिक सुदृढीकरण को बढ़ावा देने...

















