23.3 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

भारी बारिश के कारण मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद, घर से बाहर ना निकलने की हिदायत

मुंबई: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई सहित कई जगहों पर स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पुणे, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सहित कई जगहों पर बारिश की वजह से मंगलवार को स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की गई है।अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों पर भी लागू होता है। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम, टीएमसी और पनवेल और नवी मुंबई जैसे नागरिक निकायों ने बंद के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ठाणे जिला परिषद ने भी मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में स्कूल और कॉलेज बहुत भारी बारिश के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ के कारण मंगलवार को बंद रहेंगे।
बीएमसी ने अपने बयान में कहा गया है कि बीएमसी आयुक्त और प्रशासक भूषण गगरानी ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही जब तक जरूरी ना हो, लोगों को घर से बाहर ना निकलने की हिदायत दी है।
बीएमसी ने अपनी सभी आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वो घबराएं नहीं और किसी भी सहायता के लिए बीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल से 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुंबई और इसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पटरियों पर पानी भरने से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन सेवाएं सोमवार रात को निलंबित कर दी गईं। सीआर के एक प्रवक्ता ने कहा कि वडाला स्टेशन पर जलभराव के कारण, वडाला और सीएसएमटी के बीच सेवाएं निलंबित कर दी गईं, जबकि मार्ग पर मानखुर्द और पनवेल के बीच ट्रेनें चालू हैं।
मुंबई में 40 पेड़ और 10 दीवार गिरे, शॉर्ट सर्किट से एक की मौत
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में 40 जगह पेड़ 10 जगह दीवार गिरने से गिरने की घटनाएं हुई हैं, हालांकि कहीं भी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शहर में शॉर्ट-सर्किट की 12 घटनाएं दर्ज की गईं, जिसमें सांताक्रूज ईस्ट में एक 72 साल की एक बुजुर्ग की जान चली गई।
पुणे जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच, स्थानीय प्रशासन ने सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों (कक्षा 12 तक) के छात्रों के लिए मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की है। पश्चिमी महाराष्ट्र में जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के बीच पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे द्वारा दिशानिर्देश जारी करने के बाद प्रशासन ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...