देहरादून। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जहां एक ओर पूरा अमला चुनाव सम्पन्न कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं वहीं दूसरी ओर खनन विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से माफिया लगातार नदियों का सीना चीर रहे हैं। इनको कोई रोकने वाला नहीं है। रविवार को माफियाओ ने दर्जनों मशीनों को नदियों में उतार कर पानी में ही खनन करना शुरू कर दिया, लगातार विभागीय अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
बतातें चलें कि पिछले लम्बे समय से पछवादून में खनन माफियाओं ने आतंक मचाया हुआ है। यहां छोटी से लेकर बड़ी नदी तक को माफियाओं ने नहीं बख्शा है। कभी निजी पट्टों के नाम पर तो कभी एन एच के नाम पर माफिया लगातार नदियों का सीना चीरने पर लगे हुए हैं। हालात यह है कि पहले जब हाईकोर्ट ने नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगाई थी तो माफिया अधिकारियों के साथ मिलकर चोरी छिपे नदियों का सीना चीरने पर लगे हुए थे। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट से नदियों की सफाई के नाम पर मशीनों से खनन की परमिशन मांगी तो अधिकािरयों की वल्ले वल्ले हो गयी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ साफ कहा कि किसी भी ऐसी नदी में खनन नहीं किया जाएगा जिसमें पानी बह रहा हो। खनन सिर्फ उस स्थान पर होगा जहां नदियों में मलबा भरा हुआ होगा। इसी आदेश को हथियार बनाते हुए अधिकारियों और माफियाओं के गठजोड़ ने कमाल करना शुरू कर दिया। यहां ड्रेजिंग के नाम पर अवैध खनन को वैध रूप दिया जा रहा है। नदियों में हाईकोर्ट के आदेशों को ताक पर रख कर लगातार दर्जनों मशीनों को नदियों में उतार कर हर रोज लाखों का खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। इसमें खनन विभाग के अधिकारियों की मीलीभगत साफ दिखाई दे रही है। जिला खनन अधिकारी तो ऐसे अधिकारी हैं जो कि पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठै हैं। ये अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी गुमराह करने से नहीं चूक रहे हैं। कई बार इनको स्थानीय लोग सूचना देते हैं और ये साफ साफ कहते हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी है मैं कुछ नहीं कर सकता हूँ। इस तरह से इन अधिकारियों की मिली भगत से एन एच के नाम पर और ड्रेजिंग के नाम पर नदियों का सीना चीरा जा रहा है।
अधिकारियों की मेहरबानी से लगातार नदियों का सीना चीर रहे माफिया
Latest Articles
सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्यय:...
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्थलों...
रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...
आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...
सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...
एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

















