26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

20 लाख की रिश्वत लेते ED अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में…

तमिलनाडु में प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी को एक चिकित्सक से 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु के सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय ने डिंडीगुल इलाके में यह कार्रवाई की है और ईडी अधिकारी के पास से 20 लाख रुपए की रकम बरामद की है। आरोपी ईडी अधिकारी का नाम अंकित तिवारी है।

आरोपी अंकित तिवारी को निदेशालय ने को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। निदेशालय ने अंकित को उस समय पकड़ा जब वह अपनी महाराष्ट्र नंबर की कार से पैसे लेकर जा रहा था। एसपी सरवनन के नेतृत्व में मदुरै में भी ईडी कार्यालय की भी तलाशी ली गई।

एक माह पहले राजस्थान में एक ईडी अधिकारी नवल किशोर मीणा पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। वह इंफान मणिपुर में तैनात था। वहीं बाबू लाल मीणा कनिष्ठ सहायक भी इसमें शामिल पाया गया। दोनों को ही चिटफंड मामले को रफा दफा करने के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...