नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से सर्वे के नाम पर वोटरों के रजिस्ट्रेशन की खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। इसे बंद करने का निर्देश दिया है। आयोग ने गुरुवार को कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा अपनी प्रस्तावित लाभार्थी योजनाओं के लिए विभिन्न सर्वे की आड़ में मतदाताओं का विवरण मांगना चुनाव कानून के तहत एक भ्रष्ट आचरण है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और उम्मीदवार ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जो वैध सर्वे और चुनाव के बाद लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए लोगों को पंजीकृत करने के पक्षपातपूर्ण प्रयासों के बीच की लकीर को धुंधला कर देते हैं। आयोग ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को किसी भी विज्ञापन, सर्वेक्षण या मोबाइल एप के माध्यम से चुनाव के बाद लाभार्थी योजनाओं के लिए लोगों के रजिस्ट्रेशन वाली किसी भी गतिविधि को तुरंत बंद करने और इससे दूर रहने को कहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव बाद के लाभों के लिए पंजीकरण करने के लिए मतदाताओं को आमंत्रित करने का कार्य वोटर और प्रस्तावित लाभ के बीच लेन-देन के संबंध का आभास पैदा कर सकता है। इससे एक विशेष तरीके से मतदान के लिए प्रलोभन मिलता है।
चुनाव आयोग सख्त: कहा-सर्वे के नाम पर वोटरों का रजिस्ट्रेशन बंद करें राजनीतिक दल
Latest Articles
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...
भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...
मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
















