जम्मू: सोपोर के सागीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की एक संयुक्त टीम आतंकियों से मुकाबला कर रही है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवान मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को हटा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने पानीपुरा, सोपोर, बारामूला में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी गई, शिकंजा कसते देख आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
इससे पहले मंगलवार देर रात एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने लोलाब के जंगलों में ऑपरेशन शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबल काफी एहतियात के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही थी, इसी दौैरान एक आतंकी मारा गया था।
सागीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके को कराया जा रहा खाली
Latest Articles
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चैक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव...
नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर...
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...















