16.6 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


spot_img

ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपित की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो 33/11 केवी बिजली घर पथरी बाग में तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को बताया था कि उसकी पत्नी के नाम से खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन कराने और विद्युत भार बढ़ाने के लिए अवर अभियंता द्वारा 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाया।
मंगलवार को योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लंबे समय तक प्रमोशन न मिलने से टूट रहा CAPF के जवानों का हौसला’,...

0
नई दिल्ली: संसदीय समिति की ये रिपोर्ट सीएपीएफ के भीतर करियर विकास में आ रही बाधाओं को उजागर करती है। पदोन्नति में देरी और...

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा...

डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर जनता की...

बच्चे को गोद लेने पर भी मिलेगा 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश: सर्वोच्च न्यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज उस कानून को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि तीन महीने से कम उम्र के बच्चे...

यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी

0
देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य...