हैदराबाद। दुबई से हैदराबाद आ रही एअर इंडिया की उड़ान में एक यात्री पर एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस यात्री को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
आरजीआई हवाई अड्डे थाने के निरीक्षक कंकैया समापथी ने पीटीआई को बताया कि आरोपी केरल का रहने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उस पर आरोप है कि उसने सेवा देते समय महिला फ्लाइट अटेंडेंट को छुआ। चालक दल ने देखा कि यात्री नशे की हालत में था। उड़ान के हैदराबाद पहुंचने पर ग्राउंड स्टाफ और कप्तान को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद चालक दल ने शिकायत दर्ज कराई और यात्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया।
विमान के उतरने के बाद यात्री ने दावा किया कि उसका पासपोर्ट सीट के पास कहीं खो गया था। जब चालक दल के सदस्य ढूंढने पहुंचे, तो उन्हें वहां एक नोट मिला, जिसमें अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां लिखी थीं। बताया गया कि ये टिप्पणियां चालक दल की सदस्यों को लक्ष्य बनाकर लिखी गई थीं। चालक दल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (किसी महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीजीसीए ने इस साल जून में ऐसे अनुशासनहीन यात्रियों की रिपोर्ट करने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए थे। डीजीसीए ने कहा था कि ऐसी घटनाओं की जानकारी उड़ान सुरक्षा प्रमुख या कैबिन सुरक्षा निदेशक को 12 घंटे के भीतर ईमेल से भेजनी होगी और विस्तृत रिपोर्ट विमान के लैंड होने के 24 घंटे के भीतर जमा करनी होगी।
दुबई-हैदराबाद उड़ान में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार, अश्लील नोट भी बरामद
Latest Articles
एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में बड़ा खुलासा, दुनिया की 16% एआई प्रतिभा भारतीय
नई दिल्ली: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल के है। इस क्षेत्र में अगले...
भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को...
कोलकाता: भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर...
‘द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला लिया’
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को विशेष प्रेस वार्ता की। फ्रांस में भारत के राजदूत...
दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्राः राज्यपाल
देहरादून/रुड़की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश, डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम...

















