14.4 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


spot_img

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नही करने वाली, बल्कि मोदी जी की 400 पार की माला में 5 कमल देवभूमि से अर्पित करने वाली है । सभी बूथों पर कार्यकर्ता मोदी प्रणाम के साथ प्रक्रिया में सहयोग करतें हुए मोदी गारंटी पर मुहर लगाने की अपील करेंगे।
मीडिया से वार्ता में श्री भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह योगी आदित्यनाथ समेत मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है । इस दौरान मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियों को लेकर  जनता मे उत्साह है। लोगों में मोदी जी को तीसरी बार रिकॉर्ड बहुमत के साथ चुनने को लेकर मन बनाया है। देवभूमि की जनता भी 400 पार की मोदी माला में 5 कमल 5-5 लाख के अंतर से गूंथने जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मतदाताओं व कार्यकताओं को अहसास है कि यह चुनाव देश के वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का चुनाव है । यह चुनाव जातिवाद, तुष्टिकरण, क्षेत्रवाद, सनातन विरोधी राजनीति पर अंतिम कील ठोकने का चुनाव है । पिछले दस सालों में समाज के हर वर्ग के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव को सभी लोगों ने अहसास किया है ।
साथ उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा को मिला  हर वोट एक मजबूत सरकार बनाने और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रयासों को गति देने वाला होगा। उन्होंने  सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील कि राष्ट्र निर्माण का यह मौका गंवाएं नहीं और अधिक से अधिक मतदान करें। सभी 11729 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के प्रणाम के साथ मतदाताओं के सहयोग के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही मोदी जी के निर्देशानुसार, मोदी जी की तरफ से गारंटी देंगे कि मोदी का पल-पल देशवासियों के नाम है। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोकतंत्र के महापर्व में रिकॉर्ड सहभागिता और कार्यकर्ताओं को रिकॉर्ड आशीर्वाद प्राप्त करने की शुभकामना दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तेजस फाइटर विमान क्रैश, तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग के दौरान घटना; पायलट सुरक्षित

0
नई दिल्ली: फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान रनवे से आगे निकल गया, जिससे उसके एयरफ्रेम को गंभीर...

सीएम धामी से मिले आईटीबीपी के डीजी, सीमांत सुरक्षा व विकास पर हुई चर्चा

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने शिष्टाचार भेंट की। इस...

सीएम धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग...

एसएसपी दून के नेतृत्व में हत्या में शामिल तीन मुख्य हत्यारोपी चढे़ पुलिस के...

0
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ...

सीएम धामी ने बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन...