24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

कोहरे का कहर: 150 विमानों समेत 200 से अधिक ट्रेन हुईं लेटलतीफी का शिकार; जारी रहेगा सितम

नई दिल्ली: सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें वहीं कोहरा से ट्रेन-विमान सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। एक तरह से यातायात के संसाधनों पर मानों ब्रेक लग गया है। राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भी कोहरे की वजह से ट्रैक पर ठिठक ठिठक के चल रही है। इससे मुसाफिरों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
मौसम विभाग के अनुसार भी अभी ये कोहरे और ठंड का सितम जारी रहने वाला है। ऐसे में विमानन कंपनियों और रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्री एयरपोर्ट और स्टेशन पहुंचने के पहले विमान व ट्रेन की स्थिति का पता करके ही घर से निकलें। हालांकि रेलवे को बार-बार ट्रेन को पुनर्निधारित करना पड़ रहा है।
रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली में उड़ान और रेल सेवाएं बाधित रहीं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 150 से अधिक विमान देरी का शिकार हुए। एयरपोर्ट पर लगे एलईडी स्क्रीन पर विमानों का उड़ान समय बराबर बदलता रहा, इसी तरह रेलवे स्टेशन पर भी लगातार ट्रेन की रवानगी और आगमन की घोषणाएं की जा रही थीं। रेलवे के अनुसार उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लंबी दूरी की 200 से अधिक ट्रेन अपने निर्धारित समय पर नहीं चलीं।
इनमें पुरुषोत्तम सुपरफास्ट, फरक्का एक्सप्रेस, आनंद विहार हमसफर, आनंद विहार गरीब रथ, महाकौशल, मगध, कालिंदी, समस्तीपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है। पातालकोट व जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस आठ घंटे से अधिक देरी से चली। इसी तरह यूपी संपर्क क्रांति दो घंटे, प्रयागराज एक्स्प्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से चली। मालवा एक्सप्रेस छह घंटे लेट हुई। देरी से आगमन की वजह से बड़ी संख्या में वापसी दिशा की ट्रेन भी लेटलतीफी का शिकार हो रही है। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर काफी परेशान होना पड़ रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...